फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   To towns out of town on bicycles Spai

शहर से कस्बों तक साइकिल पर निकले सपाई

Wed, 05 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 05 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
To towns out of town on bicycles Spai
मिशन 2017 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिले की सभी विकास खंडों में साइकिल रैली निकाली। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। बता दें कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जिले भर में पांच अगस्त से 12 अगस्त तक विकास खंड स्तर पर साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसके द्वारा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

विकास खंड शीतलपुर में जिलाध्यक्ष और एमएलसी रमेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली गांव जमलापुर से प्रारंभ होकर सौंहार, रसूलपुर, ब्रिसिंगपुर होते हुए जोगपुरा, नगला भूपाल, अयार, मलावन आदि गांव तक पहुंची। वहीं विकास खंड सकीट में सदर विधायक आशीष यादव आशू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। जो सकीट से प्रारंभ होकर छछैना, मानिकपुर, मुबारिकपुर, कम्मापुर, भटमई, सकतपुर, आसपुर, सैदपुर, बरथरी आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों भरी किताबें जनता के बीच बांटी, जिसमें सपा सरकार की योजना का बखान किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह राठौर, विधानसभा अध्यक्ष जग्गू प्रधान, मनोज प्रधान, रामनिवास प्रधान, अनिल यादव प्रधान, धर्मेंद्र, राजकुमार, सतेंद्र, जितेंद्र, सत्यपाल  यादव, राजकुमार सिंह, मोंटू जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर में क्षेत्रीय विधायक  रणजीत सुमन के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली हसनगढ़, नगला जीवाराम आदि आधा दर्जन गांवों में घूमी। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह यादव, रामकिशन यादव, वीरेश यादव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, अजयप्रताप सिंह, शिव कुमार यादव, नीरज यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अलीगंज में साइकिल यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव और राष्ट्रीय सचिव अशोक रत्न शाक्य ने किया। इस दौरान उन्होंने जनता से संपर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान साइकिल यात्रा डाक बंगला से जाजलपुर दहलई, नगला सरद, लडसिया, नगला किस्स, नगला रेवती, मोर्चा, नगला डाढी, खतिया, सिवरई, टिकैतपुरा, भगवानपुरा, कैला, ग्राम असदपुर से होती हुई डाक बंगला पर समाप्त हुई।  इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, राजेश गुप्ता प्रधान, नूरहसन, युवा सपा नेता विक्रांत यादव, सुभाष शाक्य, सुनील सक्सैना, मोहसिन खान आदि लोग मौजूद थे। मिरहची में मारहरा विधायक अमित गौरव यादव टीटू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली कस्बा से नगला नथा, आसेपुर, ाठी, सोनोंठ एवं रफीपुर सहित आधा दर्जन गांवों में घुमाकर पार्टी की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव, परवेज जुबैरी, जग्गूमल प्रभाकर, ग्रीश यादव, कश्मीर सिंह यादव, बदन सिंह, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ग्रीश यादव, राजेश कुमार साहू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed