{"_id":"647a292f3cf3b8f20c025d96","slug":"to-help-the-prisoners-the-duty-of-advocates-will-be-engaged-in-the-jail-etah-news-c-163-1-sagr1016-340-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैदियों की सहायता के लिए जेल में लगेगी अधिवक्ताओं की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैदियों की सहायता के लिए जेल में लगेगी अधिवक्ताओं की ड्यूटी
Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों-बंदियों को समय पर कानूनी सहायताएं मिल सकें। इसके लिए अब बाकायदा जिला कारागार में अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगेगी। जो अपने ड्यूटी टाइम में कैदियों को उनके मामलों में कानूनी सहायता देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में हुई पैनल अधिवक्ताओं की बैठक में इस व्यवस्था की रूपरेखा बनाई गई। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज हिमांशु कुमार सिंह ने व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर पैनल अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया। जिस पर तय किया गया कि सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अधिवक्ता जिला कारागार में मौजूद रहकर कैदियों की समस्याओं का निराकरण कराने में योगदान देंगे।
सोमवार को हृदयेश उपाध्याय, तरुण कुमार गौतम, सुधीर कुमार उपाध्याय, मंगलवार को हिमांशु कुलश्रेष्ठ, प्रशांत पांडेय, सत्यवीर भारती, बुधवार को देवेंद्र नारायण पांडेय, संतोश कुमार व हृदेश कुमार, बृहस्पतिवार को देवेंद्र नारायण पांडेय व संतोष कुमार, शुक्रवार को हिमांशु कुलश्रेष्ठ व प्रशांत पांडेय तथा शनिवार को हृदयेश उपाध्याय व तरुण कुमार गौतम विधिक सहायता मुहैया कराएंगे।