{"_id":"62aa117cb0857e67a93d0f57","slug":"to-avoid-action-the-municipal-president-sent-a-letter-to-the-cm-on-the-pad-of-bjp-etah-news-agr536920984","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई से बचने के लिए निर्दलीय पालिकाध्यक्ष ने भाजपा के पैड पर सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई से बचने के लिए निर्दलीय पालिकाध्यक्ष ने भाजपा के पैड पर सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
एटा। निर्दलीय चुनाव लड़कर पालिकाध्यक्ष बनीं मीरा गांधी के प्रशासनिक अधिकार सीज करने की संस्तुति डीएम ने कर दी, तो पालिकाध्यक्ष ने खुद को भाजपाई दिखाते हुए पैड बनाकर मुख्यमंत्री को पत्र भेज दिया। शासन में इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। उधर, भाजपाइयों ने इसकी शिकायत पार्टी पदाधिकारियों से की है।
पालिकाध्यक्ष के पति राकेश गांधी विस चुनाव में सपा में शामिल होकर एटा से टिकट मांग रहे थे। पालिकाध्यक्ष ने 7 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा था। इसके ऊपर भाजपा का चिह्न कमल का फूल और मोदी, योगी जिंदाबाद अंकित किया गया। एटा जिला प्रशासन द्वारा बिना सुने कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच किसी अन्य जिले से कराने की मांग की थी।
पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी पर आरोप हैं कि 11 अप्रैल 2018 को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक होने के बाद कार्रवाई रजिस्टर घर मंगाया। जिसमें दर्ज मिनट बुक में अवैधानिक रूप से छेड़छाड़ की गई। पालिकाध्यक्ष के पति राकेश गांधी ने इसमें टिप्पणी दर्ज की थी। जिसे प्रशासनिक जांच में आपराधिकृत कृत्य माना गया। बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को पालिकाध्यक्ष द्वारा निरस्त करने का निर्णय आदेश उनके क्षेत्राधिकार से परे बताया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने राकेश गांधी पर कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करा दी। जबकि तत्कालीन डीएम अमित किशोर ने पालिकाध्यक्ष के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को सीज करने की संस्तुति प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग से कर दी थी। इस पर कार्रवाई लंबित है।