फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three women including two women working in the fields were struck by lightning, burnt

Etah News: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं समेत तीन पर गिरी बिजली, झुलसे

Wed, 31 Jul 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three women including two women working in the fields were struck by lightning, burnt
अलीगंज सीएचसी पर भर्ती महिला को देखते चिकित्सक। - फोटो : अलीगंज सीएचसी पर भर्ती महिला को देखते चिकित्सक।
अलीगंज। बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे खेतों में काम कर रहीं दो महिला सहित तीन लोग झुलस गए। बिजली की चपेट में आकर तीनों बेहोश हो गए। तीनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव हत्सारी निवासी सुमन, संगीता व गांव अमरोली रतनपुर निवासी बादाम सिंह खेत पर बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान कड़क के साथ बारिश होने लगी। वहीं बिजली गिर गई इससे दो महिलाओं सहित बादाम सिंह चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों बेहोश हो गए। पास-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने मामले की जानकारी उनके परिजन को दी। सूचना पर परिजन खेतों पर पहुंचे और तीनों को सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed