{"_id":"69cd563d9b44fe24930b74bf","slug":"three-teenage-girls-injured-when-their-rickshaw-overturned-while-they-were-on-their-way-to-vaishno-devi-etah-news-c-163-1-eta1004-148576-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकलीं 3 किशोरियां रिक्शा पलटने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकलीं 3 किशोरियां रिक्शा पलटने से घायल
Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने से घायल किशोरियों को ऑटो से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। संवाद
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत टीपी नगर चौकी के पास मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक ई रिक्शान पलट गया। इसमें सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को करीब आधा घंटे बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
मंगलवार रात करीब 9 बजे टीपी नगर चौकी के पास लिमरा इंटरनेशनल स्कूल के सामने जीटी रोड पर एक ई रिक्शा पलट गया। इसमें सवार युवतियों में चीख-पुकार मच गई। ई रिक्शा पलटने के दौरान हल्की हल्की बारिश हो रही थी। चीख पुकार के बाद भी वहां पर कोई नहीं पहुंचा। इसमें आगरा निवासी कोयल (17), फूल (16) और सोनाली (15) घायल हो गईं। थोड़ी देर बाद भाजपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान वहां से गुजरे।
उन्होंने घायलों को एक टैंपो के माध्यम से इमरजेंसी भिजवाया। इमरजेंसी में घायल कोयल ने बताया कि वह रात करीब 8ः30 बजे आगरा से एटा पहुंची थीं। बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर अपने जीजा के घर काशी राम कॉलोनी जा रही थीं। इसी दौरान टीपी नगर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग 2 अप्रैल को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाली थीं। संवाद