{"_id":"62e28b2553beac21ba6b89dd","slug":"three-teachers-and-seven-teachers-found-absent-salary-stopped-etah-news-agr541594635","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षक व सात शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षक व सात शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र में स्थित 48 विद्यालयों का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन शिक्षक और सात शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। वहीं नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है।
बीएसए संजय सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार व सुरेंद्र कुमार अहिरवार और जिला समन्वयक शिक्षा अरुण कुमार शर्मा की टीम ने ब्लॉक निधौली कलां में परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रावि बिदरिका के सहायक अध्यापक वीरेश कुमार सोलंकी, प्रावि मरगांया के शिक्षक दीपक कुमार, निधौली कलां में प्रधानाध्यापिका नीतू अनुपस्थित पाईं गईं।
जबकि निधौली कलां में तैनात शिक्षामित्र सोरन सिंह, संतोष कुमार, रामनगर में तैनात शिक्षामित्र नीरज कुमारी, पुठिया की विमलेश कुमारी, पृथ्वीपुर की नीलम कुमारी, नगला समन में तैनात साधना और पूनम राठौर अनुपस्थित मिलीं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए शिक्षक और शिक्षामित्रों का निरीक्षण तिथि का वेतन रोका गया गया है। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
खरगपुर विद्यालय बंद मिला
ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय खरगपुर का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। इसके बाद काफी समय तक शिक्षकों का इंतजार भी किया गया, लेकिन कोई नहीं आया। बीईओ ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का वेतन रोका गया है और जवाब तलब किया गया है।