फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   three police personnel line spot in bhurganwa ruckus

भुरगंवा बवाल में तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
three police personnel line spot in bhurganwa ruckus
मारहरा। गांव भुरगंवा में हुई मारपीट, पथराव, फायरिंग के मामले में तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, गांव में लगातार चल रही दबिशों के भय से आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। इस बीच एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

25 मार्च की रात मेले में लगी नौटंकी में डांस को लेकर भुरगंवा में बवाल हुआ था। इसे लेकर एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मारहरा थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार और आदर्श कुमार को लाइन हाजिर किया है। जबकि तनाव को लेकर गांव में पुलिस और पीएसी लगातार तैनात है। सोमवार को भी गांव की गलियों में सूनसान नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

मारहरा थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत ने बताया कि धरपकड में जुटी पुलिस ने एक आरोपी बंटू सिंह को पकड़कर जेल भेजा है। गांव में शांति की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed