फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people, including a teacher, died in road accidents.

Etah News: सड़क हादसों में शिक्षक सहित तीन लोगों की मौत

Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a teacher, died in road accidents.
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
एटा। मलावन, बागवाला और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में शिक्षक सहित 3 लोगों की मौत हो गई। शिक्षक विद्यालय के सामने ऑटो से उतरते समय कार की चपेट में आ गए। महिला सड़क पार करते समय लोडर वाहन की चपेट में आ गई। वहीं बाइक सवार युवक की हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पटियाली गेट निवासी निश्चल सक्सेना ने बताया कि पिता राजेश सक्सेना (50) कोतवाली देहात क्षेत्र में सहावर मार्ग पर एक विद्यालय में शिक्षक थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह भी घर से निकले और ऑटो में बैठकर विद्यालय के सामने पहुंच गए। यहां उतरते समय कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व स्कूल के स्टाफ ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में थाना बागवाला के गांव कंसुरी निवासी पदम सिंह ने बताया कि मां प्रेमा देवी (70) बुधवार की सुबह रुपये निकालने के लिए गोलाकुआं स्थित एक जनसेवा केंद्र पर जा रही थीं। गांव से बाहर निकलकर सड़क पार करते समय लोडर वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दुर्घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी सचिन ने बताया कि चचेरा भाई शिवप्रताप उर्फ शिवा (25) और उनका दोस्त गांव का ही नितिन मंगलवार को बाबा नीम करोरी दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद मेले में घूमे और देर रात घर लौट रहे थे। इनकी बाइक मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव सेंथरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे की एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शिवप्रताप को मृत घोषित कर दिया। नितिन की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। शिवप्रताप उर्फ शिवा परिवार में इकलौता पुत्र था। इसकी दो बहनें हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed