फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three, including the son of the former head, gang-raped a teenager

Etah News: पूर्व प्रधान के पुत्र सहित तीन ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 02 Apr 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three, including the son of the former head, gang-raped a teenager
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव शीतलपुर के पूर्व प्रधान संजय यादव के पुत्र कृष्णा यादव ने अपने दो अन्य साथियों संग किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट लिखाई है। मामला चार साल पुराना बताया जा रहा है लेकिन वीडियो चार दिन पहले ही वायरल की गई है।अनुसूचित जाति की पीड़िता के पिता का कहना है कि शहर में स्थित एक मोहल्ले में परिवार सहित निवास करते हैं। मोहल्ले में ही पूर्व प्रधान पुत्र अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में आता जाता था तभी बेटी से पहचान हो गई। आरोप है कि मई 2019 में बेटी 16 वर्ष की थी और दसवीं का रिजल्ट लेकर घर लौट रही थी। तभी कृष्णा यादव विद्यालय के बाहर मिला और मां ने बुलाया है कहकर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद सड़क किनारे एक बाइक पर दो अन्य युवक मिले, इन तीनों ने तमंचे के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया गया और धमकी दी कि जब भी बुलाएंगे तुझे आना पड़ेगा।
विज्ञापन

-------------
डर की वजह से पढ़ाई कर दी थी बंद
पिता ने कहा कि वारदात के बाद से बेटी काफी उदास रहने लगी और पढ़ाई बंद कर दी, इसके बाद बेटी की शादी कर दी गई। शादी होने के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र का फोन बेटी के पास जाता रहा और बेटी को अपने पास बुलाने की बात कही जाती थी। कृष्णा के फोन से तंग और परेशान होकर बेटी ने एक सप्ताह पहले ही मुझे पूरी वारदात बताई। तब वह पूर्व प्रधान संजय यादव के घर चार दिन पहले गया और कृष्णा की शिकायत की गई। तब कृष्णा यादव ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। चार दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल कर दी और बेटी के ससुराल भी भेज दी गई। पिता ने पूर्व प्रधान संजय यादव पर जातिसूचक गाली-गलौज कर धमकी देने और कृष्णा, डांसर और पुष्पेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान कर पुत्र गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती के साथ चार वर्ष पूर्व सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही जा रही है। चार दिन पहले वीडियो वायरल किए गए हैं। तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ पॉक्सो, आईटी एक्ट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी पूर्व प्रधान का पुत्र कृष्णा यादव उर्फ सौरभ को अलीगंज तिराहे से रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया एक आरोपी पुष्पेंद्र पहले से ही जेल में एक मामले में बंद हैं। फरार डांसर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed