फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three electric poles were broken after a truck collided with the vehicle, causing power outages for 21 hours.

Etah News: ट्रक की टक्कर से तीन विद्युत खंभे टूटे, 21 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three electric poles were broken after a truck collided with the vehicle, causing power outages for 21 hours.
एटा। अलीगंज रोड पर बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक एक खंभे से टकरा गया। इस खंभे सहित तार खिंचाव से दो और खंभे टूट गए। इससे मंडी फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात तक करीब 21 घंटे तक ठप रही। कई मोहल्लों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 8.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रक खंभे से टकरा गया। झटके में बिजली के तार जमीन पर आ गिरे और दो अन्य खंभे भी धराशायी हो गए। इससे अलीगंज रोड, रेवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर, आवास-विकास कॉलोनी सहित मंडी फीडर के अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम तक बिजली नहीं आई। इससे आम लोगों को दिन भर परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्लों में पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई तो दूसरी ओर मंडी परिसर और विकास भवन में भी पूरे दिन कार्य प्रभावित रहा। अधिकारी और कर्मचारी कमरों में अंधेरे में बैठे रहे। शाम करीब 7 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ अग्रसेन ने बताया कि हादसे में तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। दिन भर मरम्मत का कार्य कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed