फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   three elderly die from breathing issues and heart attacks

UP: सावधान! दिवाली के बाद वृद्धों पर खतरा...तीन दिन में चार की मौत, सीने में उठ रहा दर्द और जा रही जान

Sat, 25 Oct 2025 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 02:30 PM IST
सार

दिवाली के बाद हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ गया है। एटा में तीन दिनों के अंदर चार लोगों की मौत हो गई। सीने में दर्द उठने के साथ ही जान जा रही है। 

विज्ञापन
three elderly die from breathing issues and heart attacks
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik

विस्तार

दिवाली पर आतिशबाजी होने से जिले की हवा दूषित हो चुकी है, जिसका सबसे अधिक असर वृद्ध लोगों पर पड़ रही है। सांस की समस्या और हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे सत्यपाल (65) निवासी नगला नारायण को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाती रंजीत ने बताया कि उन्हें रात 9:30 बजे सांस लेने में दिक्कत हुई तो इमरजेंसी लेकर आए थे।
विज्ञापन


इसी दिन नगला सुंदर निवासी वीरपाल सिंह (65) के पुत्र बबलू ने बताया कि रात को सीने में अचानक दर्द होने लगा। थोड़ी देर बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रात करीब 11 बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बृजमोहन पचौरी (63) निवासी अशोक नगर को इमरजेंसी में लाया गया। बेटे कपिल पचौरी ने बताया कि दो दिन से बलगम की शिकायत थी। दोपहर में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार को युसूफ खान निवासी पिलुआ की सीने में दर्द होने के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर परिजन पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed