{"_id":"690de260f91db1f7860c02b8","slug":"three-died-of-heart-attacks-and-shortness-of-breath-etah-news-c-163-1-eta1004-141581-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हार्ट अटैक और सांस फूलने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हार्ट अटैक और सांस फूलने से तीन की मौत
Fri, 07 Nov 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो मरीजों की हार्ट अटैक और एक वृद्ध महिला की सांस फूलने से मौत हुई है।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिंता देवी (35) निवासी सकीट को शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे लेकर आए। पति मानिक चंद ने बताया कि सुबह के वक्त अचानक से उनके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रानी देवी (50) निवासी अलीगंज रोड को परिजन सुबह 9:30 बजे लेकर आए।
पुत्र चेतन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे अचानक से सीने में दर्द हुआ। थोड़ी देर में उनकी सांस चलना बंद हो गई। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही। किरन देवी (80) निवासी भरतौली को परिजन सुबह 10:30 बजे लेकर आए। भांजे नवीन ने बताया कि सुबह के वक्त उनकी सांस फूल गई। राहत नहीं मिलने पर उन्हें इमरजेंसी लेकर लाए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।