{"_id":"6862d04c2804590d110b48ef","slug":"three-anms-were-warned-for-being-slow-in-vaccination-etah-news-c-163-1-eta1003-135638-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीकाकरण में सुस्ती पर तीन एएनएम को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीकाकरण में सुस्ती पर तीन एएनएम को चेतावनी
Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण करना है। कोई बच्चा छूटा तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई होना तय है। टीकाकरण कार्य में सुस्ती पाए जाने पर तीन एएनएम को चेतावनी दी।
चिकित्सा अधीक्षक ने एएनएम सहित सभी स्टाफ को सख्त हिदायत दी कि अभियान में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एएनएम देहात क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक घर पर संपर्क करना सुनिश्चित करें। घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगाना है। टीकाकरण में खराब प्रगति मिलने पर पायल कुमारी, पूनम, मालती यादव को चेतावनी देते हुए तेजी से काम करने को कहा।
उन्होंने कहा संपर्क के समय लोगों को टीका का महत्व बताते हुए जागरूक करना है। इस टीके से बच्चा स्वस्थ रहेगा। साथ ही खसरा, रूबेला, पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी जैसी अनेक बीमारियों से बचा रहेगा।