फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   This time not even the sow of corn purchase

इस बार मक्का खरीद की बोहनी तक नहीं

Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
This time not even the sow of corn purchase
एटा। मक्का खरीद के लिए चार क्रय केंद्र बनाए गए थे, लेकिन शासन से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम निजी आढ़तों पर रहा। जिसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति यह रही कि जिले में मक्का खरीद की बोहनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

मक्का खरीद केंद्र 15 सितंबर से 31 दिसंबर तक संचालित किए गए। जिन्हें तीन हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया था। केंद्रों पर मक्का लाई जाए इसके लिए किसानों से संपर्क भी किया गया। लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। इसका सबसे बड़ा कारण था कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर आढ़तियों द्वारा मक्का खरीदी गई।
विज्ञापन

आढ़तियों ने 2400 रुपये क्विंटल तक खरीदी मक्का
आढ़तियों ने इस बार मक्का 2300 से 2400 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी। जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed