फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Third wave: District got second oxygen generator plant

तीसरी लहर: जिले को मिला दूसरा ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट

Sat, 25 Sep 2021 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Third wave: District got second oxygen generator plant
एटा। जिले को दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के प्लांट का शनिवार को लोकार्पण किया गया। इसे पीएम केयर फंड से स्थापित कराया गया है। इससे इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगी। अब दो प्लांट चालू हालत में हो गए हैं। बागवाला और चुरथरा के प्लांट पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोग ऑक्सीजन की समस्या से बुरी तरह जूझे थे। तमाम लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी से चली गई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को और अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से कई महीने पहले से तैयारियां की जा रही है। जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू कराया गया। इनमें सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में प्लांट शुरू कर लिया गया। इससे अस्पताल सहित मैटरनिटी विंग में बनाए गए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट, पीडियाट्रिक वार्ड, डेंगू वार्ड को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में पूजन के बाद फीता काटकर सांसद ने 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश में सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन की आई थी। इसको ध्यान में रखते हुए अब समय से तैयारियां की गई हैं। इसकी क्षमता बहुत ज्यादा है, कमी नहीं हो सकती है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्लांट की स्थापना डीआरडीओ की ओर से कराई गई है। जरूरत पड़ने पर इससे सिलिंडर के माध्यम से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एसएसपी उदय शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed