{"_id":"675f0d5e166f4066910349fe","slug":"they-are-not-returning-the-fare-of-rs-13-lakh-on-demand-etah-news-c-163-1-eta1001-127005-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाड़े के 13 लाख रुपये मांगने पर नहीं कर रहे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाड़े के 13 लाख रुपये मांगने पर नहीं कर रहे वापस
Sun, 15 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। एटा के कैलाशगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता ने संजीव कुमार निवासी अज्ञात सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भाड़े के भुगतान के रूप में बकाया 1311334 रुपये हड़प लिए हैं। वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी बालाजी कंस्ट्रक्शन के नाम से कंपनी है। कंपनी के माध्यम से अन्य राज्यों में विभिन्न कंपनियों को मिक्स कार्बन हाइड्रो ऑयल की सप्लाई करता है। जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में एक नंबर के माध्यम से उसके पास फोन आया। बताया गया कि पटना बिहार की कंपनी आईबीएफसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ संजीव कुमार बोल रहा हूं। इसने अपने साथ अन्य सहयोगी और एक महिला कविता कुमारी का नाम निदेशक बताया। कहा कि आप हमारी कंपनी को ऑयल सप्लाई करें।
विश्वास करके मैंने तेल भेज दिया, इसका भुगतान तो कर दिया। लेकिन संजीव और एक अन्य व्यक्ति उदय ने मिलकर बदनीयती से 1311334 रुपये का भाड़ा हड़प लिया। न तो फोन उठाते हैं ना ही कोई जवाब दे रहे हैं। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।