फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There will be free entry into monuments on Women's Day

Etah News: महिला दिवस पर स्मारकों में रहेगा निशुल्क प्रवेश

Fri, 07 Mar 2025 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
There will be free entry into monuments on Women's Day
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों, पुरातत्व स्थलों के लिए यह आदेश जारी किया है। हालांकि ताजमहल में मुख्य मकबरे पर प्रवेश के लिए पर्यटकों को 250 रुपये का टिकट खरीदना होगा। ताज में केवल स्मारक में प्रवेश ही निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

आगरा में पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, एत्माददौला, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा में नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। पूर्व में केवल विश्व धरोहर दिवस और विश्व धरोहर सप्ताह में ही निशुल्क प्रवेश मिल पाता था, लेकिन तीन साल से महिला दिवस को भी निशुल्क प्रवेश के दायरे में लाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed