{"_id":"69079f9a7d7f51f6540a2980","slug":"there-was-a-crowd-of-patients-suffering-from-skin-and-viral-fever-etah-news-c-163-1-eta1004-141355-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: त्वचा और वायरल बुखार के मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: त्वचा और वायरल बुखार के मरीजों की रही भीड़
Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरई में मरीजों को देखते चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
एटा। जिले के सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 2060 मरीजों ने उपचार लिया। इस दाैरान त्वचा और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ रही जबकि नयागांव पीएचसी पर कोबरा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
जन आरोग्य मेला में 867 पुरुष, 772 महिलाएं और 421 बच्चे उपचार के लिए आए। इनमें से लक्षण के आधार पर 10 बुखार रोगियों की मलेरिया व दो की डेंगू की जांच कराई जिसमें मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। पेट दर्द, कब्ज और गैस से संबंधित 257, सांस के 182, आंख के 67, लिवर के 90, त्वचा के 334, बुखार के 125 और 278 अन्य मरीजों ने भी उपचार लिया। 50 मरीजों में क्षय रोग के लक्षण देखे गए जिनका नाम दर्ज कर जांच कराई गई है।
जन आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। इन दिनों मौसम परिवर्तन की वजह से सबसे अधिक मरीज त्वचा और वायरल बुखार से संबंधित आ रहे हैं।
विज्ञापन
नयागांव पीएचसी पर निकला कोबरा, मचा हड़कंप
पीएचसी नयागांव में दोपहर करीब 1 बजे चिकित्सक की कुर्सी के नीचे कोबरा सांप निकल आया। मरीजों ने जैसे ही कुर्सी के नीचे सांप देखा तो हड़कंप मच गया। सभी दौड़कर अस्पताल से बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद सांप दरवाजे के नीचे से रेंगता हुआ बाहर निकल गया। इसके बाद मरीजों और चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे बाद चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।