फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is not even a fan in the jail, the prisoners suffer in the heat

Etah News: हवालात में पंखे तक नहीं, गर्मी में तड़पते हैं बंदी

Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is not even a fan in the jail, the prisoners suffer in the heat
अवागढ़। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जानवरों तक के लिए लोग बचाव के इंतजाम कर रहे हैं। गोशालाओं में कूलर-पंखे लगवाए जा रहे हैं। लेकिन हवालात में लाए जाने वाले आरोपियों से अपराधियों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। हवालात में बिना पंखे के बंदी गर्मी में तड़पते नजर आ रहे हैं।थाना परिसर में यूं तो हवालात लोहे की जाली से बनाई है। ताकि हवा का आवागमन होता रहे। लेकिन इसके ऊपर टिन शेड पड़ी हुई है। कई दिनों से पंखा तक नहीं है। टिन शेड होने के कारण इसमें भीषण गर्मी रहती है।इसमें ही लाकर विभिन्न आरोपियों को बंद किया जाता है। जेल भेजे जाने या किसी मामले का निस्तारण होने तक उन्हें इसी हवालात में रखा जाता है। गर्मी से बेहाल बंदी कभी कपड़े से तो कभी अपने आसपास में कोई कागज का टुकड़ा मिल जाता है तो उसे चेहरे पर हवा करके राहत पाने की कोशिश करते हैं। सोमवार को इस हवालात में निरुद्ध रखे गए एक व्यक्ति ने बताया कि अंदर भीषण गर्मी है।
विज्ञापन

पंखा तक नहीं है। मुझे यहां रात में लाकर बंद किया गया था। गर्मी की वजह से मेरी तबीयत लगातार खराब हो रही है। जी मितला रहा है और चक्कर महसूस हो रह हैं। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य का कहना है कि पंखा खराब हो गया है। इसे जल्द सही कराकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed