{"_id":"6717da609bf28facf105b859","slug":"theft-continues-in-gic-theft-on-second-day-also-etah-news-c-163-1-eta1001-124771-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जीआईसी में चोरी का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जीआईसी में चोरी का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी चोरी
Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के सकीट रोड पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से चोरी होने का सिलसिला जारी है। रविवार की रात में चोरों ने पहली मंजिल पर स्थित विज्ञान भवन से, तो सोमवार की रात को भूतल पर स्थित चार कमरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
शहर के सकीट रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज स्थित है। प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने बताया कि विद्यालय से 2 दिन में लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस किसी प्रकार की जांच करने नहीं पहुंची। बताया कि रविवार की रात में प्रथम तल पर स्थित विज्ञान भवन से चोरों ने 15 कुर्सियां, 16 पंखे और कई सूक्ष्मदर्शी यंत्र चोरी कर लिए थे। मामले में सोमवार को तहरीर दी गई थी। वहीं सोमवार की रात में चोरों ने एक बार फिर से दुस्साहस करते हुए भूतल पर स्थित ट्रेड के चार कमरों से चोरी कर ली। चोरों ने 26 पंखे, 41 कुर्सियां और 10 सूक्ष्मदर्शी यंत्र चोरी कर लिए।
इसके अलावा रिकॉर्ड वाली फाइलों को भी चोर रद्दी समझकर ले गए। परिसर व कमरों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। बताया कि मुख्य भवन के पीछे स्थित इमारत की छत पर चोर एक पेड़ के सहारे से चढ़कर गए हैं। मंगलवार को वहां एक संदिग्ध बाइक भी खड़ी दिखाई दी। घटना के बारे में सारी सूचना पुलिस को दे दी गई है। दो दिन में लगातार हुई दो चोरी घटनाएं पुलिस को चुनौती बन गईं है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज दिखवाए जा रहे हैं और प्रधानाचार्य ने एक संदिग्ध बाइक की जानकारी भी दी है, उसकी भी तलाश की जा रही है।