फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The railway station will sport a new look by March.

Etah News: मार्च तक नए रूप में दिखेगा रेलवे स्टेशन

Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The railway station will sport a new look by March.
एटा स्टेशन के गुड्स प्लेटफार्म पर होता शेड का निर्माण। संवाद
एटा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की ओर से रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम तेजी से कराया जा रहा है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन परिसर में कई विकास कार्य चल रहे हैं। अधिकांश कार्य मार्च तक पूरे होने की उम्मीद है। इसके बाद स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्वरूप दिखेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी।स्टेशन पर गुड्स शेड और प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जा रहा है। माल ढुलाई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए गुड्स प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय और शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। स्टेशन परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का काम लगभग पूरा हो चुका है। परिसर में सीसी रोड का निर्माण भी लगभग पूरा है। इससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है, ताकि परिसर में प्रकाश व्यवस्था और अन्य विद्युत सुविधाएं सुचारू हो सकें। रेलवे की ओर से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। निर्माण कार्यों की गति को देखते हुए मार्च तक परियोजना के प्रमुख काम पूरे होने की उम्मीद है। इससे एटा रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित नजर आएगा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि स्टेशन पर व्यवस्थाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां माल ढुलाई के लिए बेहतर गुड्स शेड व प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन जल्द ही एक नए रंग रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed