फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic stalled for eight hours; commuters left sweating.

Etah News: आठ घंटे जाम से थमी रफ्तार, राहगीरों का छूटा पसीना

Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled for eight hours; commuters left sweating.
मंडी का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी एम अरुन्मोली व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग
एटा। धान की बंपर आवक ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी हो गई है। कई दिन जारी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को भी अलीगंज रोड और जीटी रोड पर आम राहगीर ही नहीं वाहन चालक जाम से जूझते रहे। आठ घंटे तक वाहन रेंगते रहे जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों के भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धान की आवक बढ़ने के कारण सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर यहां पहुंच रहे हैं। अधिक वाहन आने से जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को तड़के पांच बजे से अलीगंज रोड पर जाम लग गया। वाहनों की कतार लगती चली गई। दोपहर एक बजे तक यह स्थिति रही। इससे लोगों को परेशानी है। इधर जीटी रोड पर सुबह करीब तीन घंटे जाम रहा। इसके बाद दोपहर में कुछ हालात सही हुए। स्कूलाें की छुट्टी के समय फिर से स्थिति गड़बड़ा गई। स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

वनवे व्यवस्था लागू पर्ची पर दर्ज होगा समय
एटा। मंडी में धान की फसल की बढ़ती आवक से जाम की समस्या के समाधान तथा किसानों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने बृहस्पतिवार मंडी समिति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंडी में वाहनों का प्रवेश एवं निकास निर्धारित एकल लाइन में ही कराया जाए।प्रवेश के समय जारी की जाने वाली पर्ची पर समय अंकित किया जाए तथा निकास के समय उसी पर्ची पर निकास का समय भी दर्ज किया जाए, जिससे मंडी में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित एवं नियंत्रित रखा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मंडी में तैनात पुलिस बल निरंतर सक्रिय रहकर अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से कार्य करे। संबंधित अधिकारी पुलिसकर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्मिक पूरे समय अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि मंडी के आढ़तियों के साथ बैठक कर धर्मकांटों पर धान की तौल की व्यवस्था समान रूप से संचालित कराई जाए।

मंडी का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी एम अरुन्मोली व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग

मंडी का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी एम अरुन्मोली व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed