फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft at Sub Registrar office in Tehsil premises

Etah : तहसील परिसर में चोरी...उप निबंधक कार्यालय की तिजोरी काटकर 1.77 लाख रुपये उड़ाये, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
सार

ग्राइंडर से तिजोरी काटकर चोर उसमें रखे पौने दो लाख से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Theft at Sub Registrar office in Tehsil premises
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में तहसील परिसर में स्थित उप निबंधक कार्यालय से चोर तिजोरी में रखे 1.77 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रभारी उप निबंधक ने रिकॉर्ड में हेराफेरी किए जाने की आशंका जताई है। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


उप निबंधक रविंद्र पाल सिंह ने बताया बुधवार को वह सवा छह बजे कार्यालय बंद करके घर गए थे। रोजाना की तरह मैन गेट से तीन ताले लगाए गए। बृहस्पतिवार की सुबह सवा नौ बजे कार्यालय पहुंचने पर मैन गेट के तीनों ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सभी कक्ष के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


 

कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। कार्यालय की सभी पत्रावली बिखरी हुई थी। ग्राइंडर से तिजोरी काटकर चोर उसमें रखे पौने दो लाख से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एसडीएम भावना विमल एवं कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही एसडीएम अन्य प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ पहुंच गई। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव फोर्स सहित पहुंचकर जांच में जुट गए। एसडीएम भावना विमल ने इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। माना जा रहा है बुधवार की रात को तेज आंधी के समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed