{"_id":"6998a5d843def662bd00aefb","slug":"the-young-man-who-died-in-the-road-accident-was-a-bsc-student-etah-news-c-163-1-eta1001-146707-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में मृत युवक था बीएससी का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में मृत युवक था बीएससी का छात्र
Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। बाजार जाने की कहकर निकले बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहचान न हो पाने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया था। शुक्रवार को पिता ने मोर्चरी पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
गांव नगला परशुराम थाना जसरथपुर निवासी देशराज ने बताया कि बेटा दीपेंद्र (19) बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 9 बजे घर से बाजार जाने की कहकर निकला था। वहां से पैदल गांव अंगरईया पहुंचा। यहां कुछ लोगों ने बताया कि दीपेंद्र ने एक मंदिर में पूजा की। मंदिर से निकलते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जानकारी करते हुए वह शुक्रवार को यहां पहुंचे और बेटे के शव की पहचान की। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।