{"_id":"6446cccde5dafe50720eeeb4","slug":"the-young-man-was-beaten-up-for-not-feeding-sweets-hanged-himself-to-death-etah-news-c-25-1-134867-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिठाई नहीं खिलाने पर युवक को पीटा, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिठाई नहीं खिलाने पर युवक को पीटा, फंदा लगाकर दी जान
Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के गांव मैहुता में युवक को मिठाई न खिलाने पर पीटा गया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने रविवार आधी रात को गांव के पास ही तालाब किनारे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मां ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मैहुता निवासी राजू (22) ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मां मोरकली ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे पुत्र गेहूं की फसल कुटाई करने के लिए गांव के ही टिंकू, धीर सिंह, श्याम बाबू, विमल कुमार और भूरे के साथ थ्रेशर लेकर खेत पर गया था। यहां पर टिंकू ने बेटे से सोनपापड़ी (मिठाई) खिलाने के लिए कहा। बेटे ने रुपये न होने की मजबूरी बताते हुए बाद में मिठाई खिलाने का वादा किया।
आरोप है कि टिंकू, उसके भाई कन्हैया और पिता अमर दयाल ने राजू की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी खेत पर पहुंच गए। मां का कहना है कि इस बात से क्षुब्ध होकर बेटा खेत से भागा। उसके पीछे राजू की पत्नी जूली और मैं भी गई। तब तक वह तालाब किनारे पेड़ पर चढ़ गया। मेरे और पत्नी के सामने ही शर्ट से फंदा लगाकर लटक गया और हम लोग चीखते-चिल्लाते रह गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पहले टिंकू की फसल कुटी थी। तब उसने मिठाई खिलाई थी। राजू की फसल कुटने पर उसने मिठाई नहीं नहीं खिलाई तो आपस में कहासुनी हो गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर राजू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तीन लोगों क खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।