{"_id":"cfc3e304187ea33bd26a158d25026b00","slug":"the-young-man-in-the-straw-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पुआल में जलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पुआल में जलाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा के गांव ताजपुर में रविवार की रात एक युवक को पुआल में जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक का जला हुआ शव बरामद किया है। शव को कुत्तों ने नोंच डाला। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के उद्देश्य से एएसपी ने डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
ताजपुर गांव के बाहर सोमवार की सुबह शौच को जाते हुए ग्रामीणों ने पुआल में जला पड़ा अज्ञात युवक का शव देखा। जले हुए शव को कुछ कुत्ते नोंचने में लगे थे। इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। हालांकि कोई भी युवक के बारे में कुछ भी बता नहीं पाया। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव पुआल में जलाया गया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं थाना प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मौके से किसी भी तरह का कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। युवक का शव पूरी तरह से जल गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के उद्देश्य से युवक के शव का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जाने निर्देश दिए गए हैं। ताकि जब भी कोई युवक के संबंध में दावा करता है तो डीएनए सैंपल से दावे की पुष्टि की जा सके।
पुलिस मान रही आशिनाई का मामला
पुलिस का मानना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस इस दिशा में जांच पड़ताल भी कर रही है। सीओ अमृतलाल का कहना है कि ऐसी घटनाएं अधिकतर प्रेम संबंध के मामलों में होती हैं। जांच के परिणामों के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।