{"_id":"6a9ef4298b8738494a0ba001","slug":"the-young-man-died-of-a-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-156258-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हार्ट अटैक से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हार्ट अटैक से हुई थी युवक की मौत
Mon, 07 Sep 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के नगला गुलाबी गांव में रविवार तड़के करीब 4 बजे 26 साल के युवक का शव घर के बाहर संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हार्ट अटैक से पुष्टि हुई है।
नगला गुलाबी निवासी शशिकांत (26) के बड़े भाई संजीव कुमार ने रविवार को आरोप लगाया था कि शनिवार की शाम को गांव में ही उसका भाई दावत खाने के लिए गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात गश्त करने निकली पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 4 बजे उसका शव गांव के बाहर किशनपाल की सबमर्सिबल के पास सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसके बाद परिजन ने हत्या का आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।