{"_id":"69653fedc63b91cdbe09ebb8","slug":"the-young-man-died-due-to-drowning-in-water-etah-news-c-163-1-eta1001-144786-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत
Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
एटा। गांव भदों के पास से बह रहे नाले में युवक का शव उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना आया है।
कोतवाली देहात के गांव भदों के पास से बह रहे नाले में रविवार को गांव के ही युवक विपिन कुमार का शव उतराता मिला था। परिजन के मुताबिक विपिन 6 जनवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। दो दिन तक तलाश के बाद 8 जनवरी को कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि मृतक का किसी तरह से पैर फिसल गया और वह गिरकर डूब गया। फिर भी पुलिस टीम गहनता के साथ मामले की जांच कर रही है।