{"_id":"65a964078ec5dc2d220f8668","slug":"the-young-man-along-with-his-sisters-were-beaten-up-for-not-paying-double-the-amount-within-an-hour-etah-news-c-163-1-sagr1017-11495-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक घंटे में दोगुनी रकम नहीं देने पर युवक को बहनों सहित पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक घंटे में दोगुनी रकम नहीं देने पर युवक को बहनों सहित पीटा
Thu, 18 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को हुआ। जहां जुआ के लिए दी गई रकम एक घंटे में दोगुनी चुकता न करने पर बहनों संग युवक को पीटा गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
शहर के मोहल्ला हिंदूनगर निवासी सुमन, इसकी बहन सजनी को पीटकर घायल किया गया है। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने डाॅक्टरी परीक्षण कराया। पीड़िताओं का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो दबंग बुधवार की रात करीब 8 बजे घर में घुस आए और भाई आशिक को पीटने लगे। जब उसको बचाया तो हम दोनों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
आरोप है कि दबंगों ने बुधवार शाम को भाई को 10 हजार रुपये जुआ खेलने के लिए दिए थे और एक घंटे में 20 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा था, ऐसा आरोपियों ने बताया। जब भाई दोगुनी रकम नहीं दे सका तो आरोपी घर में घुस आए और तीनों को बुरी तरह से पीटा। रात में ही हमने पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि लड़कियों की पिटाई की गई है, जिनकी डाक्टरी परीक्षण कराया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।