फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman was taken away from the house saying that her husband was injured in the accident

Etah News: पति के हादसे में घायल होने की बात कहकर महिला को घर से ले गए

Wed, 21 Jun 2023 04:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Jun 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
The woman was taken away from the house saying that her husband was injured in the accident
आगरा में एक निजी एंबुलेंस का है चालक पति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बागवाला क्षेत्र के एक गांव की महिला को गुमराह किया गया। उसको बताया कि पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। महिला अपने साथ नकदी और जेवरात लेकर युवकों के साथ गई। इसके बाद से लापता है।
आरोप है कि 5 अप्रैल 2023 को करीब 7 बजे घर पर परिचित अखिलेश कुमार, इसका भाई होशियार सिंह और मां जावित्री देवी निवासीगण नगला हाथी थाना अमांपुर जिला कासगंज आए। इन लोगों ने पत्नी से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है और हालत गंभीर है। इलाज कराने के लिए रुपये और जेवरात लेकर चलो। घबराई पत्नी ने इन लोगों की बात को सच मान लिया और घर से 20 हजार रुपये, आभूषण साथ ले गई। आरोप है साजिश रचकर पत्नी को ले जाने के बाद गायब कर दिया। उसका आज तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह आगरा में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है। वहीं हादसा होने की बात आरोपियों ने बताई थी। दूसरे दिन जब वह घर आया तो बच्चों ने पूरी बात बताई। इसके बाद से ही पत्नी की तलाश करने में जुटा है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला के पहले से ही परिचित हैं। संभवत: महिला मर्जी से ही गई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed