फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman was eight months pregnant, there is also a possibility of rape

आठ माह की गर्भवती थी महिला, दुष्कर्म की भी आशंका

Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The woman was eight months pregnant, there is also a possibility of rape
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट हत्यारों की बेरहमी बयां कर रही है। आठ महीने की गर्भवती महिला के शरीर पर 20 से 22 बार चाकुओं से प्रहार कर हत्या की गई। दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम को 30 वर्षीय महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के साथ किया गया। डॉ. आकांक्षा व डॉ. अनुज ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसमें महिला आठ माह की गर्भवती पाई गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 20 से 22 चोट के निशान पाए गए हैं। महिला की पहचान छिपाने के लिए केमिकल डाल चेहरा भी जलाया गया। वहीं दुष्कर्म की आशंका देखते हुए चिकित्सकों ने पुष्टि के लिए चार स्लाइडें भी बनाई हैं।
विज्ञापन

संस्कार समिति ने कराया अंतिम संस्कार
अज्ञात महिला के शव का रविवार देर शाम पोस्टमार्टम हुआ। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसको लेकर संस्कार मानव सेवा समिति द्वारा हिंदू रीति-रिवाज के साथ मोक्ष धाम पर महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में मिले एक नवजात शिशु का भी समिति ने अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अमित चौहान, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश ठेकेदार, सकरौली थाने के आरक्षी प्रवेश कुमार व सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed