{"_id":"68e553be775af4460a074e7d","slug":"the-woman-died-due-to-hanging-the-post-mortem-report-revealed-etah-news-c-163-1-eta1001-140162-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
Tue, 07 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नगला सेवा में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है।
निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव मनौरा निवासी अजय कुमार ने बताया कि बहन संजू का विवाह गांव नगला सेवा निवासी दुर्विजय सिंह के साथ 14 फरवरी 2019 को किया था। आरोप है कि बहनोई ने संजू को विवाह के कुछ समय बाद ही परेशान करना शुरू कर दिया। बहन ने फोन कॉल से कई बार प्रताड़ित करने की जानकारी दी।
सोमवार की सुबह सूचना मिली कि बहन का शव फंदे से लटक रहा है। वहां पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।