फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman committed suicide by hanging herself in a room of her house

Etah News: महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Feb 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself in a room of her house
मृतका नीलू का फाइल फोटो - फोटो : मृतका नीलू का फाइल फोटो
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण नगर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका आगरा रोड पर स्थित होटल में कैशियर का काम करती थी।
विज्ञापन

मोहल्ला नारायण नगर निवासी कृष्णा पचौरी ने बताया कि वह अखिलेश उपाध्याय के मकान में रहती है। उनके साथ ही नीलू (35) मूल निवासी कानपुर भी रहती थीं। शुक्रवार को मकान के बाहर धूप में बैठी हुई थी, काफी देर तक जब नीलू बाहर नहीं आई तो उसने आवाज लगाई। काफी देर तक जवाब न मिलने पर कृष्णा घर के अंदर पहुंची। कमरे में नीलू नहीं थी। दूसरे कमरे का दरवाजा बंद था लेकिन अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही दरवाजा खोलकर वो अंदर पहुंची तो दुपट्टे का फंदा बनाकर नीलू लोहे की सरिया पर लटकी हुई थी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और नीलू को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई है जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बहनों के पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि नीलू ने फंदा लगा कर दे दी जान
नीलू की मौत के बाद मोहल्ले से लेकर अस्पताल तक कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि 12:30 बजे अंतिम बार उसकी नीलू से फोन पर बात हुई थी। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो कई बार फोन किया लेकिन, उसका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

वर्जन-
मामले में गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed