फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The weather is pleasant due to drizzling rain, mud in the city

रिमझिम बारिश से शहर में कीचड़, गर्मी से राहत

Wed, 24 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to drizzling rain, mud in the city
जीटी रोड पर बारिश से हुई कीचड़ से निकलते राहगीर ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में बुधवार को कई बार हुई रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। हालांकि बरसात से शहर में कीचड़ जैसे हालात हो गए। जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह करीब दस बजे दो मिनट की तेज बारिश के बाद रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद शाम 6 बजे तक कई बार रुक-रुककर होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं शहर के जीटी रोड स्थित कोतवाली नगर के सामने कीचड़ जैसे हालात हो गए। सड़क में गड्ढे होने की वजह से जलभराव हो गया। इसके साथ ही घंटाघर बाजार, सब्जी मंडी, मोहल्ला नगला पोता, मारहरा दरवाजा, रेलवे रोड, निधौली रोड समेत अन्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

किसानों को मिली कुछ राहत
वैसे तो पिछले माह के मुकाबले काफी कम बारिश हुई है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। बुधवार को हुई बारिश से किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई है जहां धान के किसानों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed