{"_id":"6862d0b6ac26abdfbb07c43e","slug":"the-watchman-injured-in-the-accident-died-during-treatment-in-agra-etah-news-c-163-1-eta1001-135618-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुर्घटना में घायल चौकीदार की उपचार के दौरान आगरा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुर्घटना में घायल चौकीदार की उपचार के दौरान आगरा में मौत
Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। बाइक सवार ग्राम चौकीदार सकीट कस्बा से गांव भगवंतपुर जाते समय नीलगाय से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार की रविवार रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव भगवंतपुर थाना सकीट निवासी मानिकचंद ने बताया कि भतीजा उमेश (40) गांव नंदपुर बेलामई में चौकीदार थे। बाइक लेकर 16 जून को कस्बा में बाजार करने आए थे। यहां से लौटते समय देर शाम नीलगाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट लाए, यहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उमेश की मौत हो गई। परिजन शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।