फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The wall of religion was not allowed to come in front of public health

जनस्वास्थ्य के आगे नहीं आने दी धर्म की दीवार

Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The wall of religion was not allowed to come in front of public health
मेडिकल कॉलेज में कोविड टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना की मार देश और दुनिया के लोगों ने झेली है। इस बीमारी ने किसी के धर्म को देखकर प्रहार नहीं किया था, जो भी इसकी जद में आया उसे निगल गई। जब देश में कोरोना का टीका लगा तो तमाम लोगों ने भ्रांतियां फैलाईं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन धर्मगुरुओं ने जनस्वास्थ्य के आगे धर्म की दीवार नहीं आने दी। एक ओर जहां लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया, तो धर्मस्थलों में बिना टीकाकरण प्रवेश प्रतिबंधित करने से भी बहुत असर पड़ा।
विज्ञापन

टीकाकरण से ही कोरोना को मात दी जा सकती है, यह एक सच्चाई है जो कई लोगों को देर से समझ आई। जब आई तो जिले के 12 लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। इसमें दो लाख के करीब अल्पसंख्यक समाज के लोग भी हैं। अब 12 से 14 आयु वर्ष और 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। दोनों ही आयु वर्ग के बालक और किशोरों का टीकाकरण जनवरी व मार्च 2022 में शुरू हुआ है।
विज्ञापन

बात जब जनस्वास्थ्य की हो तो धर्म को बीच में लाना गलत है। बीमारी किसी भी धर्म और समुदाय के बीच हो सकती है। इसलिए कोरोना का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत में कुछ गलत अफवाहें फैलाई गईं थीं। जिसे लेकर लोगों को तरह-तरह से जागरूक किया। -हाफिज तौकीर रजा, मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पर सफलता पाने के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण कराया जा रहा है। जिन लोगों के घरों में किसी को कोरोना हो गया था, उनको दर्द आज भी महसूस होता है। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी धर्म और समाज के लोगों को आगे आने की अपील करते हैं। - महंत तारा गिरि, मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed