फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The two young men drowned in the canal bathtub , a death

नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, एक की मौत

Wed, 20 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 20 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
दो युवक मंगलवार की दोपहर हजारा नहर में नहाने के लिए उतर गए। नहर में नहाते समय दोनों ही युवक नहर में डूबने लगे। युवकों की चीख पुकार पर नहर किनारे बैठे लोगों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन दूसरा युवक नहर में डूब गया। बाद में उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन



हादसे का शिकार युवक नीरज (20) पुत्र नेमसिंह एवं उसका साथी संदीप (20) पुत्र विजयपाल निवासीगण जारसन थाना मिरहची हुए। बताया गया कि दोपहर में करीब 12 बजे दोनों ही युवक नौगवा के नजदीक हजारा नहर में नहा रहे थे। नहर में नहाते समय युवक गहरे पानी की ओर चले गए और दोनों ही युवक नहर में डूबने लगे। डूबते समय दोनों युवकों ने चिल्लाना शुरू किया तो नहर के पास बैठे लोग नहर की और दौड़ पड़े। युवक संदीप को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन नीरज पानी में डूब गया। संदीप को गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन


नीरज का शव कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला गया। ढोलना में संदीप के साले की शादी का कार्यक्रम था। मृतक नीरज भी इसी शादी कार्यक्रम में भाग लेने आया था। नहर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ढोलना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नीरज के परिवारीजन मौके पर आ गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed