{"_id":"d90e877968fe89f13dc72a2edffb87a1","slug":"the-two-sides-were-firing-in-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुई फायरिंग से फैली दहशत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात किशोरी भगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
मामला बुधवार रात करीब दस बजे का है। कोतवाली नगर स्थित एक मोहल्ला निवासी दो पक्षों में किशोरी को लेकर विवाद चल रहा है। बताते है कि कुछ दिनों पहले एक पक्ष का लड़का, दूसरी पक्ष की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले की रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। इस मामले को लेकर बुधवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामला गाली-गलौज के बाद फायरिंग में बदल गया। फायरिंग होती देख क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।