फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ... The train will power

...तो ट्रेन बिजली भी बनाएगी

Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
... The train will power
एटा। बिजली से चलने वाली ट्रेन अब बिजली का उत्पादन भी कर सकेगी। कक्षा 12वीं के छात्र निशांत दीक्षित ने प्रोजेक्ट बनाकर नया तरीका ईजाद किया है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट बनाने का विचार उन्हें ट्रेन में सफर करते हुए आया था। इसमें ट्रेन को चलाने में जितनी ऊर्जा खर्च होती है, ट्रेन उससे आधी ऊर्जा सप्लाई भी कर सकेगी।
विज्ञापन

शहर में प्रोजेक्ट बॉय के नाम से मशहूर श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज के 12वीं के छात्र निशांत दीक्षित अब तक छोटे-बड़े लगभग दो सौ प्रोजेक्ट बना चुके हैं। निशांत ने बताया कि वह अपने गृह जनपद गोरखपुर से एटा के लिए ट्रेन से लौट रहे थे। उस दौरान मन में विचार आया कि बिजली से चलने वाली ट्रेन बिजली का उत्पादन क्यों नहीं कर सकती। इसके बाद उन्होंने रनिंग ट्रेन प्रोड्यूश इलेक्ट्रीशिटी प्रोजेक्ट बनाना शुरू किया। उन्होंने ट्रेन के इंजन में टर्बाइन सिस्टम व पवन चक्की लगाई है। इसके द्वारा ट्रेन चलने के लिए जितना करंट लेगी, उसका आधा करंट वह ऊपर लगे दूसरे तार में सप्लाई करेगी।
विज्ञापन


नेशनल एकेडमी में भी जीता विशेष पुरस्कार
एटा। निशांत दीक्षित इलाहाबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में गत फरवरी को आयोजित हुई प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अपनी आर्मी कार को लेकर विशेष पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को भी वे ऐसे ही किसी बड़े इवेंट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन प्रोत्साहित करे तो हौसला बढ़े
एटा। अब तक दो सौ प्रोजेक्ट बना चुके निशांत दीक्षित का कहना है कि उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिली है। बताया कि डीएम व जनप्रतिनिधियों ने अब तक उन्हें कुछ प्रोजेक्ट बनाने के लिए व्यक्तिगत मदद जरूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed