फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The train was trying to save the lives of the innocent

ट्रेन में मिले मासूम की जिंदगी बचाने की कोशिश

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The train was trying to save the lives of the innocent
ट्रेन में मिले मासूम की जिंदगी बचाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पूर्व ट्रेन में मिले मासूम बालक की जान बचाने को कवायद की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण टैस्ट कराने के लिए गुरुवार को उसे अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन

बरेली से कासगंज आने वाली 53044 पैसेंजर ट्रेन में छह मई को मासूम बालक (एक वर्ष) मिला था। उस समय उस बालक की हालत काफी गंभीर थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसको बार-बार दौरे पड़ने एवं शरीर में एेंठन पड़ने की शिकायत थी। चिकित्सकों ने उसके दिमाग से जुड़ी कोई बीमारी की संभावना जताई। सिर में चोट के निशान से भी इस संभावना व्यक्त की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक निजी चिकित्सक के यहां उसका सीटी स्केन कराने का निर्णय लिया।  बेहतर उपचार देने के लिए उसे जिला अस्पताल से मिशन अस्पताल भेज दिया गया। तीन दिन से उसका इस अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीटी स्केन में सिर में गंभीर चोट सामने आने के बाद न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर मासूम को अलीगढ़ के निजी न्यूरो सर्जन को दिखाने के लिए सीएमओ ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। एंबुलेंस से बालक को अलीगढ़ ले जाया गया।  यहां उसके ब्लड तथा दिमाग से संबंधित परीक्षण किए गए। इसके बाद बालक को फिर से मिशन अस्पताल लाया गया है। मिशन अस्पताल के चिकित्सक संजय ने बताया कि अलीगढ़ में परीक्षण के बाद मासूम बालक फिर से अस्पताल में वापस आ गया है। अस्पताल में ही उसका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed