{"_id":"614736e28ebc3e916b72bb72","slug":"the-thread-tied-by-worshiping-lord-anant-etah-news-agr508214223","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत चतुर्दशी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत चतुर्दशी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अवागढ़। रविवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर अनंत भगवान का पूजन कर लोगों ने बांह पर सूत्र बांधे। शहर और कस्बा अवागढ़ में भगवान अनंत की विशाल रथयात्रा के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शहर में श्री माहौर वैश्य पंचायत मंदिर मेला कमेटी ने अनंत भगवान की शोभायात्रा का आयोजन किया। मंदिर प्रांगण से शुरू कर यात्रा शहर भर में निकाली गई। सुबह आठ बजे अनंत भगवान का यज्ञ व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बृह्मानंद गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता आढ़ती, सतीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
वहीं अवागढ़ में माहौर वैश्य समाज ने रथयात्रा आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों के साथ भामाशाह मंदिर से पूरे नगर में निकाली। भक्तों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा कर भगवान अनंत की आरती उतारी। इससे पहले सुबह मंगला आरती, प्रभात फेरी, बाइक रैली निकाली गई। मंदिर में छप्पन भोग व फूल बंगला सजाया गया। रात में रसियों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज उमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अंबरीश पाल सिंह, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, चेयरमैन महेशपाल सिंह, मेला अध्यक्ष रवी गुप्ता, राकेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि रहे।