{"_id":"62852d2c1c7ab065612bc853","slug":"the-talents-of-the-students-will-be-nurtured-in-the-sports-hostel-etah-news-agr5338898113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स हॉस्टल में निखारी जाएंगी छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स हॉस्टल में निखारी जाएंगी छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं
विज्ञापन
एटा। स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन करके छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं निखारी जाएंगी। यह व्यवस्था पहली बार परिषदीय बच्चों के लिए की गई है। जिले के 54 विद्यार्थियों को इसके लिए तैयारी कराई गई है। इनकी परीक्षा 21 मई को अलीगढ़ में होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल में निशुल्क शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स गतिविधियां कराई जाएंगी।
जिला पीटीआई रजनीश यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहली बार स्पोर्ट्स हॉस्टल की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं में से चयन किया जाना है। इसके लिए जिले के 54 विद्यार्थियों को तैयारी कराई गई है। 21 मई को अलीगढ़ में मंडलीय परीक्षा होगी। 50 अंकों का प्रश्नपत्र होगा। जिसमें से 20 अंक लाना अनिवार्य है।
पीटीआई ने बताया कि स्पोर्ट्स के पांच तरह के टेस्ट होते हैं। इनमें स्टेडिंग रॉड जंप, लांग जंप, सटल रेस 50, 100 और 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। इसके बाद स्किल टेस्ट होता है और बाद में पूरे गेम का टेस्ट होता है। इसके बाद अंतिम परीक्षा होगी। चयन होने पर स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल में रखा जाता है। यहां पर बच्चों को खाना, खर्चा और पढ़ाई की निशुल्क व्यवस्था सरकार की ओर से कराई जाती है और स्पोर्ट्स की तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन
आयु प्रमाणित करने के लिए कराया परीक्षण
पीटीआई ने बताया कि बच्चों को आयु प्रमाणित कराने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराना पड़ता है। जिससे सही उम्र का पता चलता है। बुधवार को सभी 54 बच्चों को कासगंज में परीक्षण कराया गया है। सभी बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे।