{"_id":"f7dde2b94aa9f215974251a19a38b6a1","slug":"the-symbol-allotted-to-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 03 Oct 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापसी हुई। जिला पंचायत के लिए मात्र एक नामांकन ही वापस हुआ। जबकि सोरों, सहावर में क्षेत्र पंचायत के लिए 65 नामांकन वापस हुए।
जिला पंचायत के लिए 9 वार्डों पर 114 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इनमें से तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे। नाम वापसी में मात्र वार्ड 6 से एक प्रत्याशी ने ही अपना नाम वापस लिया। वार्ड 6 पर 18, वार्ड 10 पर 11, वार्ड 11 पर 14, वार्ड 12 पर 18 वार्ड 16 पर 9, वार्ड 17 पर 4, वार्ड 18 पर 4, वार्ड 19 पर 16, वार्ड 20 पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहावर क्षेत्र पंचायत के 68 वार्डों के लिए 299 नामांकन दाखिल हुए। इनमें से तीन नामांकन जांच में निरस्त हो गए। 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब यहां 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से क्षेत्र पंचायत के वार्ड 15,16,17,20,48,59,61 से एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। ये प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। सोरों क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए 354 नामांकन दाखिल हुए। इनमें से तीन नामांकन जांच में निरस्त हो गए। 42 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब यहां 309 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी कई वार्डों पर एक-एक नामांकन ही दाखिल हुए हैं। जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।