फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The strike has affected businesses

हड़ताल से प्रभावित हो गया कारोबार

Wed, 02 Sep 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Sep 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
 The strike has affected businesses
 देश व्यापी हड़ताल का बैंक कर्मियों की हड़ताल का मिला जुला असर रहा। कुछ बैँक शाखाओं के कर्मियों ने इस हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगे रखी। जबकि कुछ बैंक शाखाओं में यथावत कामकाज होता रहा। हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभाथवित हो गया।
विज्ञापन

बैंक हडताल में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बढ़ौदा,, यूनियन बैँक आदि शाखाओं के कर्मी शामिल रहे। इन शाखाओं के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की बैंकें नहीं खुली। इन बैँकों में अपने लेनदेन के लिए पहुंचे ग्राहक काफी परेशान हुए। बैंकों मे ताले लटके देख ग्राहक वैरंग ही वापस लौट गए। इन बैकों में करोड़ों रुपये के लेनदने पर असर पड़ा। भारतीय स्टेट बैँक सहित कुछ अन्य बैंकों की शाखाएं यथावत खुली रही। इन बैंको के कर्मी अपने काम में जुटे रहे।  इन बैंकों की ग्रामीण शाखाएं भी खुली रही। हड़ताल के चलते एटीएम पर लोगों की भीड़ देखी गई। पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे ग्राहक राम किशोर ने बताया कि उसके पास एटीएम नहीं है। बैँक से उसे धन की निकासी करनी है, लेकिन बैंक बंद होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


बाहरी डिपो की बसें न आने से परेशान रहे यात्री
 हड़ताल में डिपो के कर्मी शामिल नहीं हुए, लेकिन बाहरी डिपो की बसें नहीं आई। जिससे यात्रियों को काफी दिक्क्तें हुई। तमाम यात्री बाहनों के इंतजार में परेशान रहे। उन्हें काफी दिक्क्तों से वाहन मिल सके। जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में विलंब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के कर्मचारी हड़ताल में शमिल नहीं हुए। बस चालक, परिचालक, वर्क शाप कर्मी, कार्यालय कर्मी आदि सभी अपने काम पर आ गए। कर्मियों के काम पर आ जाने से डिपो पर कामकाज चलता रहा। बस सेवाएं भी सुचारु रूप से चलीं। हड़ताल को देखते हुए डिपो से बसों का संचालन करते समय एहतियात बरती गई। अलीगढ़ में हडताल को देखते हुए दिल्ली जाने वाली बसों को अलीगढ़ के भीतर से होकर नहीं भेजा गया। वाहरी क्षेत्र से बसों को भेजा गया। जिससे अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी हुई। इधर बरेली के लिए डिपो से बस सेवाओं का संचालन काफी कम होता है। इस क्षेत्र में भी हड़ाताल के चलते इस क्षेत्र के बरेली, बदायुं आदि डिपो की बसें कासगंज नहीं आई। इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरेली की बसें आगरा तक जाती है। इन बसों के न आने से आगरा जाने वाले यात्री भी परेशान हुए। मात्र डिपो की बसें ही उनका सहारा बन सकी। एआरएम सुहेल अहमद ने बताया कि डिपो से बसों का नियमित संचालन किया गया। दिल्ली की बसों को बाहर से निकाला गया। जबकि बरेली मार्ग पर बसें नहीं भेजी गई।

माध्यमिक विद्यालयों में लटके रहे ताले
हडताल में माध्यमिक शिक्षकों के सभी गुट शामिल हुए। जिससे माध्यमिक विद्यालयों में ताले लटके रहे।  विद्यालयों की छुटटी हो जाने से बच्चों की मौज आ गई। शिक्षकों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर धरना भी दिया गया। शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सोंपे।
उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्व्य समिति के जिला अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा, मंत्री आलोक दुवे के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मियों ने छोटी बीएवी से जुलूस निकाला। वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोंपा गया। इस दौरान डीएस पाल, महेद्र पाल सिंह, रवीद्र कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार पर्चारी, कैलाश चंद्र, विनीत कुमार माहेश्वरी, उमाकांत माहेश्वरी, देवकरन, आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला अध्यक्ष आशाराम वर्मा, मंत्री एचपीएन दुवे के नेतृत्व मे कलक्ट्रेट पर धरना दिया। शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोंप कर समस्याओं के निदान की मांग की गई। इस दौरान जय सिंह वर्मा, रविकांत माहेश्वरी, मुहर सिंह, गया चरन, नरेंद्र सिंह यादव, एकेएस राठौर, टीए जाफरी, प्रवीन कुमार, आशुतोष दरगढ़,राम वरन सिंह आदि मौजूद रहे।

जीवन बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस कर्मियों ने हडताल में शामिल होकर अपना कामकाज ठप रखा। बीमा क्षेत्र का काम न होने से बीमा कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे ग्राहकों को काफी दिक्कतें हुई। कर्मियों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रेम सागर, चंद्र शेखर माहेश्वरी, कुमारिल गुप्ता, संजय अग्रवाल, माधवेद्र पचौरी, ओमकार सिंह,जितेद्र कुमार, अश्वनी प्रकाश, नवीन कुमार, वीरपाल सिंह, लक्ष्मन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बीएसएनएल कर्मियों ने रखी हड़ताल
भरतीय संचार निगम में देशव्यापी हड़ताल का असर देखा गया। बीएसएनएल एंप्लॉइल यूनियन के बैनर तले कर्मी हड़ताल पर चले गए। कर्मियों ने कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष एनपी सिंह, शाखा सचिव मुकेश बाबू एमपी सिंह, रामेश्वर दयाल, अखिलेद्र प्रताप सिंह, मुकेश बाबू, उमाशंकर रक्षपाल सिंह,  श्यामा चरन, ब्रजलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
एमआर ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश मेडीकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएसन के बैनर तले कर्मी हड्रताल पर रहे। कर्मियों ने प्रभुपार्क से रैली का आयोजन किया। नगर के प्रमुख मागों से होती हुई रैली कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान प्रदीप यादव, राजेश वशिष्ठ, केके सक्सेना, राहुल खरे, दिनेश साहू, शाहिदल् खां, ओम प्रकाश, विमल, हरीश, दीपक विपिन, दानिश सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

खुले रहे परिषदीय विद्यालय व कार्यालय
हड़ताल का असर परिषदीय शिक्षा विभाग मे ंनहीं रहा। शिक्षा विभाग के कार्यालय व स्कूल खुले रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकात्र्स विभाग के कार्यालय, कलक्ट्रेट के कार्यालय, निर्वाचन विभाग सहित अन्य कार्यालयों में कामकाज होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed