फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The story of theft turned out to be false, the sister had hidden the money-jewellery

Etah News: झूठी निकली चोरी की कहानी, बहन ने छिपाए थे रुपये-आभूषण

Sat, 26 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The story of theft turned out to be false, the sister had hidden the money-jewellery
एटा। मोहल्ला किदवई नगर निवासी अयूब अली के घर से 8 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी होने की कहानी शुक्रवार की दोपहर षडयंत्र के तहत रची गई थी। इसका पर्दाफाश पुलिस ने शुक्रवार की रात में ही कर दिया। चोरी बताई गई नकदी आभूषण घर से ही बरामद कर लिए।
विज्ञापन



कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अयूब की चार बहनें हैं। इनमें से तीन की शादी हो गई है। एक बहन ससुरालीजनों से अनबन के चलते तीन बेटियों संग मायके में ही रहती है। इसके अलावा सबसे छोटी बहन अविवाहित है। इसकी और बड़ी बहन की बेटी की शादी जनवरी में तय है। घर में इसकी तैयारियां की जा रही थीं। 8 लाख रुपये की कुछ संपत्ति बेची गई थी। इसमें से कुछ रकम बची हुई थी, जो घर पर ही रखी थी। दोनों के लिए बनवाए गए आभूषण भी घर पर रखे थे।
विज्ञापन



शुक्रवार को सूचना दी गई कि रकम और आभूषण चोरी हो गए हैं। जब जांच-पड़ताल की गई और घर की तलाशी ली तो 8 लाख में से शेष बची रकम और आभूषण पोटलियों में रखे पाए गए। दोपहर 2 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक पुलिस ने कड़ी मशक्कत की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कहीं से भी घर में किसी का आना-जाना नहीं हुआ था, तब शक गहराया और घर की तलाशी के बाद पूरा राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed