फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The storm may reach a speed of 90 km/h, the administration has issued a high alert.

Etah News: 90 किमी/घंटे की रफ्तार से आ सकता है तूफान, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Thu, 28 May 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The storm may reach a speed of 90 km/h, the administration has issued a high alert.
तेज धूप व गर्मी से बचाव के लिए जीटी रोड से छाता लगाकर गुजरते लोग। संवाद
एटा। भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच शहरवासियों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि तापमान लुढ़कने से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए थे, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद आसमान साफ होते ही धूप बेहद तेज हो गई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पड़ी भीषण तपिश के कारण शहरवासी छांव तलाशते नजर आए और तेज धूप की वजह से बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 60 फीसदी दर्ज की गई। दोपहर की भारी तपन के बाद शाम ढलने के साथ ही सूर्य देव के तेवर कुछ नरम पड़े और हवा की दिशा बदलने से रात का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से रविवार तक जिले के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


तेज धूप और लू का असर ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रहा है। जैथरा निवासी दरबारी लाल वर्मा ने बताया कि इस समय धूप इतनी घातक है कि गांव जाने में चक्कर आने लगते हैं। वहीं गड़ियां परौली के निवासी राम बरन हलवाई का कहना है कि दोपहर में चलने पर ऐसा महसूस होता है जैसे आसमान से सीधे आग बरस रही हो। मौसम के इन तीखे तेवरों को देखते हुए जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने आम जनता से अपील की है कि वे तेज धूप से अपना बचाव करें, भरपूर पानी पीएं और मौसम खराब होने या तेज आंधी चलने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
जिला प्रशासन के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे तक) व ओलावृष्टि होने की संभावना के साथ अलर्ट की जानकारी दी है।

तेज धूप व गर्मी से बचाव के लिए जीटी रोड से छाता लगाकर गुजरते लोग। संवाद

तेज धूप व गर्मी से बचाव के लिए जीटी रोड से छाता लगाकर गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed