फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The statue of the warrior of freedom could not be freed

जंगे आजादी के पुरोधा की प्रतिमा नहीं हो सकी आजाद

Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The statue of the warrior of freedom could not be freed
राजा का रामपुर में क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पटियाली तहसील के गांव शाहपुर टहला निवासी क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। आजादी की जंग में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन जंगे आजादी की इस पुरोधा के राजा का रामपुर में बने स्मारक का लोकार्पण नहीं हो सका है। जबकि प्रतिमा की स्थापना करीब 25 साल पहले की जा चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग के जरिये यहां महान क्रांतिकारी का स्मारक बनाने की योजना बनाई। 6 मई 1997 कस्बा राजा का रामपुर में तिराहे पर इस स्मारक का शिलान्यास उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के न्यायाधीश अखिलेश्वर नाथ गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

क्रांतिकारी की जयंती 16 सितंबर 1997 को तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश सिन्हा ने प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान क्रांतिकारी के परिजन सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में स्मारक के लोकार्पण के लिए राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया, लेकिन कभी समय की कमी तो कभी अन्य समस्याओं का हवाला दिया जाता रहा और स्मारक आज भी लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि प्रशासन स्तर से जो संभव कार्रवाई होगी की जाएगी।
न्यास के माध्यम से कराया पुनरुद्धार
लोकार्पण से पहले ही स्मारक की दशा बिगड़ गई। ऐसी स्थिति में अमर शहीद स्मरण जन सेवा संस्था न्यास के सदस्यों ने इसका पुनरुद्धार कराया। करीब आठ महीने पहले काम शुरू किया गया। पत्थर, टाइल्स आदि लगाकर इसे सुंदर रूप दिया गया है। हालांकि बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि इसका लोकार्पण कब होगा?

सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई बाद
न्यास के संस्थापक अंबरीष सिंह राठौर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की पुत्री का विवाह संबंध पड़ोस के गांव शाहपुर टहला में हुआ है। उन लोगों के जरिये तत्कालीन राष्ट्रपति तक लोकार्पण करने के लिए मांग पहुंचाई। इनके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकांत, राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों तक मांग पहुंचाते रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुरोध पत्र भेजा है। इसकी एक प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी भेजी। जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। कहा कि 17 मई तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिलता है तो अन्य किसी मंत्री को बुलाकर लोकार्पण कराएंगे, अब और इंतजार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed