फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The slow pace of railway road construction has become a problem for the people.

Etah News: रेलवे रोड निर्माण की कछुआ चाल बनी लोगों के लिए मुसीबत

Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of railway road construction has become a problem for the people.
एटा। शहर में रेलवे रोड पर एक माह पहले खुदाई करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था। अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य की कछुआ चाल लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क खुदी पड़ी है। रास्ता न होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय करके निकलना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर के सामने से शुरू होने वाले रेलवे रोड का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। सड़क 5 से बढ़कर 7 मीटर चौड़ी की जा रही है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने सबसे पहले शांतिनगर की ओर जाने वाले मार्ग के पास बनी पुलिया को उखाड़कर निर्माण कार्य की शुरूआत करीब एक माह पहले कराई थी। तब से लेकर अब तक न तो पुलिया बनकर तैयार हो सकी है और न ही सड़क पूरी हो पा रही है। पुलिया निर्माण पूरी तरह से अटका पड़ा है और सड़क उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बाधित है। लोगों को सड़क से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की बात की जाए तो सीसी कार्य अतिथि निवास तक हो पाया है। जबकि एक माह में पूरी सड़क बनाई जा सकती थी। धीमी गति से बनाई जा रही सड़क राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है, इस पर जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था को गति बढ़ाकर जल्दी निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि शहर के लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। पुलिया निर्माण भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed