फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The SDM of Sadar and Aliganj has the responsibility to stop mining

सदर और अलीगंज के एसडीएम को खनन रोकने का जिम्मा

Wed, 04 May 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The SDM of Sadar and Aliganj has the responsibility to stop mining
एटा। चार थाने और दो तहसील क्षेत्रों में काली नदी से लगातार खनन किया जा रहा है। अमर उजाला द्वारा इसका खुलासा किए जाने के बाद सदर और अलीगंज के एसडीएम को यह अवैध धंधा रोके जाने का जिम्मा सौंपा गया है। खासतौर से रात और तड़के नदी किनारों पर कांबिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग खनन करते पाए जाएंगे उन्हें माफिया घोषित कर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

काली नदी में खनन के खिलाफ अमर उजाला 28 अप्रैल से लगातार अभियान चला रहा है। जिसके तहत अधिकारियों के निर्देश पर खनन विभाग और लेखपालों की एक टीम को 29 अप्रैल को सर्वे करने के लिए भेजा गया था। हालांकि निचले स्तर पर कर्मचारी खेल कर गए। खनन तो माना, लेकिन किसी का भी नाम जाहिर नहीं किया और अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने सीधे मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम सदर और एसडीएम अलीगंज अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले खनन को रोकेंगे। साथ ही खनन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। खासतौर पर यह भी कहा गया है कि दिन में खनन नहीं होता है इसलिए रात में और तड़के नदी किनारों की पड़ताल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली नदी के बहाव में सदर और अलीगंज क्षेत्र आते हैं। इन्हीं क्षेत्रों से खनन किए जाने की शिकायतें हैं। दोनों तहसील क्षेत्रों के एसडीएम से कहा गया है कि रात और तड़के मौके पर पहुंचकर देखें और खनन करने वालों पर कार्रवाई करें। ऐसे लोगों को खनन माफिया घोषित किया जाएगा।
- सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed