फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The presidents of all five land development banks were elected unopposed.

Etah News: पांचों भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The presidents of all five land development banks were elected unopposed.
शीतलपुर ब्लॉक में रामवीर धनगर का नामांकन कराते सदर विधायक व मारहरा विधायक। संवाद
एटा। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लि. (भूमि विकास बैंक) की पांच शाखाओं के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के एकल नामांकन होने पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एटा शाखा पर रामवीर धनगर, मारहरा से संतोष चौहान, जलेसर से दर्शनपाल सिंह बंटू, जैथरा से ब्रजेश सिंह, अलीगंज से नवीन कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


शीतलपुर ब्लॉक पर एटा शाखा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी, नरेंद्र उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने रामवीर धनगर का नामांकन कराया। दोपहर तीन बजे तक किसी के नामांकन न करने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मारहरा में संतोष चौहान के नामांकन में पूर्व सांसद राजवीर सिंह के आने पर भाजपाइयों का जोश देखते ही बन रहा था। ब्लॉक परिसर में मारहरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज में नवीन कुमार ने विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर नवीन का स्वागत करते हुए बधाई दी।

जलेसर में ब्लॉक परिसर में समर्थकों के साथ पहुंचकर भाजपा नेता दर्शनपाल सिंह बंटू ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन प्रत्येंद्रपाल सिंह, विधायक संजीव दिवाकर, सचिन उपाध्याय, रमेशपाल सिंह, राजेश कुमार, हरेंद्र प्रधान सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed